विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमारात, कुवैत, ओमान, कतर और बहरीन में भारतीय राजदूतों के साथ सार्थक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के कल्याण और कोविड के कारण बिछड़े परिवारों को मिलने के उपायों पर चर्चा हुई। कोविड महामारी के कारण खाड़ी देशों को छोड़कर चले गए भारतीय पेशेवरों की जल्द वापसी पर भी बातचीत हुई। प्रवासी भारतीयों की सहायता के क्रम में खाड़ी देशों के लिए विमान सेवा बहाल करने के मुद्दे पर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...