विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज हेग में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कॉफ से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ नीदरलैंड्स के दृढ़ रुख के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को खारिज किया था। विदेश मंत्री नीदरलैंड्स, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...