विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से मुलाकात की।
7वें नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज काठमांडू पहुंचा है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्री एन. पी. सऊद ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डॉ. जयशंकर की अगवानी की।