Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज वियतनाम के प्रधानमंत्री पाम मिन्‍ह चिन्‍ह से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज वियतनाम के प्रधानमंत्री पाम मिन्‍ह चिन्‍ह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी साझेदारी को बढ़ावा देने की विषयों पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत वियतनाम साझेदारी स्‍थायी, सुरक्षित और समृद्ध भारत प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्‍वपूर्ण है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर वियतनाम के विदेशी मामलों के आयोग के अध्‍यक्ष ले हो ट्रंग से मिले।

Honoured to call on PM Pham Minh Chinh of Vietnam today evening. Conveyed the greetings of PM @narendramodi.

Valued his guidance for the further development of our bilateral relationship. A stronger India-Vietnam partnership contributes to a stable , secure and prosperous… pic.twitter.com/5RWnMka7oa

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 16, 2023

इससे पहले डॉ जयशंकर ने वियतनाम की रणनीतिक अकादमी को हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भारत विषय पर संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आसियान की केन्‍द्रीय भूमिका के महत्व को रेखांकित किया और क्वाड के योगदान पर प्रकाश डाला। विदेश मंत्री ने हनोई में अपने समकक्ष बुई थान्‍ह सोह के साथ 18वें भारत- वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्‍यक्षता की। बैठक में राजनीतिक, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, न्यायिक, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, विकास, शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में विदेश मंत्री ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि आने वाले वर्षों में भारत-वियतनाम की व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र, वैश्विक मुद्दों के लिए प्रतिबद्धता और विभिन्न बहुपक्षीय समूहों में सहयोग पर भी दृष्टिकोण साझा किये गए।

डॉं जयशंकर ने अपने समकक्ष के साथ भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक टिकटों का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कलारीपयट्टू और वोविनाम को दर्शाने वाले टिकट खेल के प्रति साझा संबंधों को दर्शाते हैं और दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, सामाजिक और लोगों के बीच मजबूत संबंधों को प्रदर्शित करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.