विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किदुथानी परियोजना का दौरा किया। यह परियोजना तंजानिया के जांजीबार के तीस हजार घरों में पेयजल पहुंचाएगी।
एक ट्वीट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत जांजीबार में छह परियोजनाओं का निर्माण कर रही है, जो दस लाख लोगों को पेयजल की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि भारत के प्रयासों के प्रति स्थानीय उत्साह सराहनीय है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि समूचे अफ्रीका में भारत का योगदान आज एक सच्चाई है और यह बहुतों के जीवन को सुगम बना रहा है।
डॉ. जयशंकर ने जांजीबार में स्टोन टाउन का भी दौरा किया और वहां के विशेष गुजरात संपर्क को अनुभव किया। उन्होंने आर्य समाज और श्रीशिव शक्ति मंदिरों का भी दर्शन किया। उन्होंने कहा कि समय की कसौटी पर परखा गया अफ्रीका और भारत का मिलाप एक समकालीन साझेदारी के रूप में उभर रहा है।
विदेश मंत्री कल रात डार-एस-सलाम पहुंचे। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत और तंजानिया के बीच सूचना प्रौद्योगिकी मिशन के महत्व का उल्लेख किया।