News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-अफ्रीका भागीदारी बहुत महत्‍वपूर्ण

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया है कि ऐसे समय में जब विश्‍व जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है उसमें भारत-अफ्रीका भागीदारी बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि आज भारत की विदेश नीति में अफ्रीका का महत्‍वपूर्ण स्‍थान है और भारत ने अफ्रीका में अपनी राजनयिक उपस्थिति का विस्‍तार किया है। विदेश मंत्री ने ये बात भारत-अफ्रीका शिखर सम्‍मेलन के लिए आज लोगो, विषय और वेबसाइट जारी करते हुए कही। यह सम्‍मेलन 28 से 31 मई तक नई दिल्‍ली आयोजित किया जाएगा।

सम्‍मेलन के बारे में जानकारी देते हुए नई दिल्‍ली में डॉ. जयशंकर ने कहा कि अफ्रीका में 17 नए राजनयिक मिशन खोले गए हैं जिससे इनकी कुल संख्‍या बढ़कर 46 हो गई है। उन्‍होंने कहा कि यह अफ्रीका के साथ भारत का संबंध समानता, परस्‍पर सम्‍मान तथा साझा प्र‍गति के सिद्धांत के स्‍पष्‍ट दृष्टिकोण के अनुरूप है।

आज भारत की विदेश नीति में अफ्रीका का प्रमुख स्थान है। ‘विकसित भारत 2047’ और ‘अफ्रीका का एजेंडा 2063’ – ये दोनों ही एक-दूसरे के पूरक रोडमैप हैं, जो सतत विकास और समावेशी उन्नति के माध्यम से समृद्धि और प्रगति की दिशा में अग्रसर हैं।

डॉ. जयशंकर ने बताया कि भारत, अफ्रीका के सबसे बड़े व्‍यापारिक भागीदारों और द्विपक्षीय निवेशकों में से एक है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

2 hours ago

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक… Read More

2 hours ago

भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित… Read More

4 hours ago

दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर… Read More

4 hours ago

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्‍थान… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.