विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर अपनी यात्रा के अगले चरण में ढाका से भूटान पहुंचे। डॉक्टर जयशंकर कल ढाका पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। बाद में उन्होंने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमिन के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों के साथ-साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। डॉक्टर जयशंकर ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बातचीत में अनौपचारिकता, समन्वय और सौहार्द दोनों देशों के बीच विश्वास को प्रदर्शित करता है।