विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्‍मद बिन अब्‍दुल रहमान अल-थानी के साथ चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कतर के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्‍मद बिन अब्‍दुल रहमान अल-थानी के साथ चर्चा की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्‍तान से संबंधित घटनाक्रम के बारे में बातचीत की। उन्‍होंने द्विपक्षीय, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने ट्वीटर पर कहा कि उन्‍हें भारत-कतर संयुक्‍त आयोग की बैठक की प्रतीक्षा है।

A good conversation today with DPM and FM of Qatar @MBA_AlThani_.

Included an exchange of views on developments relating to Afghanistan.

Also spoke on our bilateral, economic and energy cooperation.

Look forward to the meeting of our Joint Commission.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 22, 2022

डॉ. जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर मोहम्‍मद अल-सबाह के साथ भी बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। दोनों देश भारत-कुवैत संयुक्‍त आयोग की बैठक जल्‍द आयोजित करने पर सहमत हुए है। पश्चिम एशिया, अफगानिस्‍तान और हिन्‍द प्रशांत की क्षेत्रीय स्थितियों के बारे में भी चर्चा हुई।

Nice to talk to FM @anmas71 of Kuwait.

Reviewed the progress in our bilateral relationship. Agreed on an early meeting of our Joint Commission.

Also talked about regional situations ranging from West Asia and the Gulf to Afghanistan and the Indo-Pacific.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 22, 2022

Related posts

Leave a Comment