विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि लाल सागर क्षेत्र में भारत कठिन परिस्थितियों में अन्य देशों की मदद करने की क्षमता रखता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रतिष्ठा की ये पुष्टी करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने निकटवर्ती क्षेत्रों में संकट के दौरान एक जिम्मेदार देश के रूप में कार्य करता है। मुंबई में भारतीय प्रबंधन संस्थान में एक समारोह में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत ने लाल सागर क्षेत्र में नौसेना के दस पोत तैनात किये हैं। उन्होंने आईएनएस विशाखापट्टनम का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में इस पोत ने एक अन्य मालवाहक पोत में लगी आग बुझाई और चालक दल के सदस्यों को बचाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी और ईरानी मछुआरों को भी समुद्री लुटेरों से बचाया है।
विदेश मंत्री ने ऐसे कई अवसरों का उल्लेख किया जब भारत ने संकट के दौरान अन्य देशों की मदद की। उन्होंने लाल सागर क्षेत्र में भारतीय नौसैनिक पोतों की तैनाती, तुर्की भूकंप के दौरान बचाव दल भेजने और श्रीलंका तथा मोज़ाम्बिक में संकट के दौरान भारत की सहायता के बारे में बताया।
विकास की दौड़ में पीछे छूट गये देशों से भारत के जुड़ाव के बारे में उन्होंने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत ने इन देशों की अधिक सहायता की है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि आज ये देश हमारी ओर देखते हैं क्योंकि कोविड महामारी के दौरान भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों को टीके उपलब्ध कराये थे और डॉक्टर भेजे थे।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment