विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज बोगोटा में भारतीय समुदाय से मुलाकात के साथ ही कोलंबिया की यात्रा शुरू की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज बोगोटा में भारतीय समुदाय से मुलाकात के साथ ही कोलंबिया की यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्‍होंने भारत में नए परिवर्तन और उसके वैश्विक प्रभाव का उल्‍लेख किया। प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल नेतृत्‍व और प्रवासी भारतीयों के कल्‍याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। भारत के जी-20 अध्‍यक्षता के बारे में बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि हमारी अध्‍यक्षता का मूल मंत्र वसुधैव कुटुम्‍बकम है, जिसके मायने है विश्‍व एक परिवार है।

डॉ. जयशंकर गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिकन गणतंत्र की आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री के रूप में इन देशों की यह उनकी पहली यात्रा है।

डॉ. जयशंकर की कोलंबिया यात्रा विदेश मंत्री स्तर की यह पहली यात्रा है। वह सरकार, व्यापार और नागरिक समाज के कई शीर्ष प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

Related posts

Leave a Comment