विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्क्षे से मुलाकात की

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्क्षे से मुलाकात की

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्क्षे से मुलाकात की। ट्वीट संदेश में डॉ जयशंकर ने बताया कि बैठक में आर्थिक स्थिति और भारत के सहयोगी रूख के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी प्रथम की नीति का पालन करता रहेगा। डॉ जयशंकर तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कल कोलंबो पहुंचे।

अगले दो दिन डॉक्टर जयशंकर द्विपक्षीय और बिम्स्टेक मंत्री स्तरीय बैठकें करेंगे। श्रीलंका की यात्रा से पहले डॉ जयशंकर मॉलदीव की यात्रा पर थे।

Related posts

Leave a Comment