Categories: News-Headlines

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर कल से दो देशों- दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे

विदेशमंत्री डॉ0 एस जयशंकर कल से दो देशों- दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के पहले चरण में डॉ0 जयशंकर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका की विदेशमंत्री नालेदी पेन्‍डोर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। डॉ0 जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति से भी भेंट करेंगे। वे ब्रिक्‍स विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेशमंत्री केपटाउन में भारतव‍ंशियों के साथ वार्तालाप भी करेंगे।यात्रा के दूसरे चरण में डॉ0 जयशंकर चार से छह जून तक नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। यह किसी भी भारतीय विदेशमंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा होगी। डॉ0 जयशंकर वहां देश के शीर्ष नेताओं और सरकार के अन्‍य मंत्रियों से मिलेंगे। डॉ0 जयशंकर नामीबिया की विदेशमंत्री नेतुम्‍बो नंदी-नदैत्‍वा के साथ संयुक्‍त आयोग की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। वे नामीबिया में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

10 minutes ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

1 hour ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने शेखा झील पक्षी अभयारण्य को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के… Read More

3 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन… Read More

4 hours ago

रीका ने ईरान के साथअम युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन समुद्री मार्गों की नाकेबंदी जारी रहेगी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.