उत्तर कोरिया का पहला सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने का प्रयास विफल हो गया है। इसके प्रक्षेपण के दौरान कल रॉकेट के दूसरे चरण में खराबी आ गई। उत्तर कोरिया ने बताया कि देश का पहला अंतरिक्ष उपग्रह भेजने की उसकी योजना सफल नहीं हो पायी और इससे संबंधित राकेट दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में जा गिरा। सरकारी मीडिया के अनुसार, नए उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट चोलिमा-1 का प्रक्षेपण विफल हो गया। अधिकारी दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण करेंगे और जल्द ही अन्य रॉकेट छोड़ा जाएगा।
इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिकी सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 11 जून तक उपग्रह छोडने की योजना की घोषणा की थी। इस बीच, प्रक्षेपण को देखते हुए दक्षिण कोरिया और जापान के कुछ हिस्सों में आपातकालीन अलर्ट और संक्षिप्त निकासी चेतावनी जारी की गई थी। कोई खतरा या क्षति की सूचना न मिलने को देखते हुए चेतावनी वापस ले ली गई। दोनों देशों ने चिंता जताई है और उत्तर कोरिया से इस योजना को छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन माना जाएगा। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने आशंका व्यक्त की है कि उत्तर कोरिया ने कोई बैलिस्टिक मिसाइल दागी है और सरकार ब्यौरे का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण के बाद नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More
पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में एक ही चरण में कल होने वाले… Read More
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन… Read More
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment