Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2021-22 के पहली तिमाही में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 168 प्रतिशत बढ़कर 17.57 अरब डॉलर पर

सरकार द्वारा एफडीआई नीतिगत सुधारों, निवेश सुगमीकरण तथा व्यवसाय करने की सरलता के मोर्चे पर किए गए उपायों का परिणाम देश में बढ़े हुए एफडीआई प्रवाह के रूप में आया है।

भारत के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में निम्नलिखित रुझान वैश्विक निवेशकों के बीच एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उसकी स्थिति की पुष्टि करते हैं:

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 के पहले तीन महीनों अर्थात अप्रैल, 2021 से जून 2021 के दौरान कुल 22.53 बिलियन डॉलर का एफडीआई प्रवाह आकर्षित किया है जो वित्त वर्ष 2020-21 के पहले तीन महीनों (11.84 बिलियन डॉलर) की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 के पहले तीन महीनों (17.57 बिलियन डॉलर) में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में एक वर्ष पहले की इसी अवधि (6.56 बिलियन डॉलर) की तुलना में 168 प्रतिशत की बढोतरी हुई।
वित्त वर्ष 2021-22 के पहले तीन महीनों के दौरान कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 27 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ‘ऑटोमोबाइल उद्योग ‘शीर्ष क्षेत्र के रूप में उभरा जिसके बाद क्रमशः कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर (17 प्रतिशत) और सेवा क्षेत्र (11 प्रतिशत) का स्थान रहा।
ऑटोमोबाइल उद्योग ‘सेक्टर के तहत, चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले तीन महीनों के दौरान अधिकांश एफडीआई इक्विटी प्रवाह (88 प्रतिशत) कर्नाटक में दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 2021-22 (जून, 2021 तक) के दौरान कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कर्नाटक शीर्ष प्राप्तकर्ता राज्य है जिसके बाद महाराष्ट्र (23 प्रतिशत) और दिल्ली (11 प्रतिशत) का स्थान रहा।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

20 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

20 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

20 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

20 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

21 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.