Categories: News-Headlines

जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में उधमपुर जिले में जखानी से चेनानी तक जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर कल अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस दौरान 13 स्‍थायी और 15 अस्‍थायी अवैध ढांचों को गिरा दिया गया। प्राधिकरण की मदद के लिए उधमपुर जिला प्रशासन ने कानून और व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए मजिस्‍ट्रेट सहित पुलिस तैनात किए थे। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी अवैध ढांचे नहीं गिरा दिए जाते। सभी हितधारकों को अतिक्रमण न करने के आवश्‍यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिसका पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.