Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मजबूत वित्‍तीय व्‍यवस्‍था के लिए बैंकों, सुरक्षा एजेंसियों, नियामक संस्‍थाओं और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ तालमेल जरूरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कहा है कि एक मजबूत वित्‍तीय व्‍यवस्‍था के लिए बैंकों, सुरक्षा एजेंसियों, नियामक संस्‍थाओं और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ तालमेल जरूरी है। कल नई दिल्‍ली में सरकारी बैंकों के साथ एक समीक्षा बैठक में उन्‍होंने राष्‍ट्रीय परिसम्‍पत्ति पुनर्निर्माण कम्‍पनी और सरकारी बैंकों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए, ताकि स्‍ट्रेस्‍ड अकाउंट के मामले में तेजी से निर्णय लिया जा सके।

स्‍ट्रेस्‍ड अकाउंट ऐसी परिसम्‍पत्ति होती हैं, जो आर्थिक रूप से उपयोगी नहीं हैं और जिन्‍हें बट्टे-खाते में डाल दिया गया है। इसमें नए सिरे से व्‍यवस्थित ऋण भी शामिल हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकों को फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अपने ग्राहकों को शिक्षित करने पर विशेष ध्‍यान देने तथा ऋण देते समय सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा सं‍बंधी उपायों को सुदृढ़ करने और वित्‍तीय प्रणाली की मजबूती के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकाल लागू करने की आवश्‍यकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

21 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

23 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.