Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के उत्तरी भागों में घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक देश के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग के अनुसार पंजाब के कई भागों में कल तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में चार जनवरी तक और उत्तरी मध्‍य प्रदेश, उत्तरी राजस्‍थान तथा झारखंड में सोमवार तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब के कुछ भागों, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्‍य प्रदेश और उत्तरी राजस्‍थान में कल दिन में शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्‍यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ और मध्‍यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के 19 और 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

22 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

1 day ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.