Categories: News-Headlines

वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल में गड़बड़ियों को लेकर इंफोसिस के साथ की बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां आज दोपहर इंफोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख के साथ बैठक की और लॉन्च के ढाई महीने बाद भी आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल में जारी गड़बड़ियों और सरकार व करदाताओं की गहरी निराशा और चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। इससे पहले इसकी लॉन्च में भी देरी हुई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करदाताओं को बार-बार हो रही इन दिक्कतों के लिए इंफोसिस से स्पष्टीकरण मांगा।

वित्त मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इंफोसिस की ओर से और ज्यादा संसाधन लगाने और प्रयास करने की जरूरत है ताकि जिन सेवाओं पर सहमति बनी थी उनकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके जिसमें काफी देरी हुई। सलिल पारेख को करदाताओं को होने वाली कठिनाइयों और पोर्टल के कामकाज में देरी के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

वित्त मंत्री ने मांग की कि इस पोर्टल की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर करदाता जिन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, उन्हें 15 सितंबर, 2021 तक उनकी टीम द्वारा हल किया जाना चाहिए ताकि करदाता और पेशेवर, इस पोर्टल पर बिना रुकावट काम कर सकें।

सलिल पारेख ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी टीम इस पोर्टल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, सलिल पारेख ने कहा कि 750 से ज्यादा लोगों की टीम इस परियोजना पर काम कर रही है और इंफोसिस के सीओओ प्रवीण राव निजी तौर पर इस परियोजना की देखरेख कर रहे हैं। सलिल पारेख ने ये आश्वासन भी दिया कि इस पोर्टल पर करदाताओं के एक गड़बड़ी मुक्त अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए इंफोसिस पूरी तत्परता से काम कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.