Categories: News-Headlines

सरकार बृहस्‍पतिवार को सभी राजनीतिक दलों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्‍तान की स्थिति से अवगत करायेगी

सरकार गुरूवार को सभी राजनीतिक दलों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्‍तान की स्थिति से अवगत करायेगी। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को सभी संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्‍तान की मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

Floor Leaders of Political Parties would be briefed by EAM @DrSJaishankar on the present situation in Afghanistan, on 26th August, 11am in Main Committee Room, PHA, New Delhi. Invites are being sent through email. All concerned are requested to attend. https://t.co/iBX9NRd0qq

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) August 23, 2021

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राजनीतिक दलों के संसदीय दलों के नेताओं को विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयशंकर संसद भवन एनेक्‍सी में 26 अगस्‍त को सुबह 11 बजे अफगानिस्‍तान के ताजा स्थिति की जानकारी देंगे। उन्‍होंने कहा कि सभी को ईमेल के जरिए आमंत्रण भेज दिया गया है और सभी से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध भी किया है।

भारत अ‍भी तक अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जा होने के बाद से काबुल से तकरीबन 600 लोगों को सुरक्षित निकाल चुका है। भारत यह निकासी अभियान अमेरिका और अन्‍य मित्र राष्‍ट्रों के सहयोग से चला रहा है। भारतीय नागरिकों को दूशाम्‍बे और कतर के जरिए वायु मार्ग से निकाला जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्‍तान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से तत्‍काल विशेष अफगानिस्‍तान प्रकोष्‍ठ से सम्‍पर्क करने को कहा है। अफगानिस्‍तान में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए एक विशेष प्रकोष्‍ठ स्‍थापित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.