Categories: News-Headlines

कोविड टीके के परीक्षण में शामिल लोगों को ‘को-विन’ पोर्टल के जरिए डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की साझेदारी में अगस्त 2020 से कोविशिल्ड के चरण II/III ब्रिजिंग अध्ययन का आयोजन किया था। वहीं नवंबर 2020 से कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने चरण III प्रभावकारिता नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को-विन के माध्यम से डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र के लिए परीक्षण प्रतिभागियों से कई अनुरोध प्राप्त हुए थे।

यह निर्णय किया गया कि परीक्षणों/अध्ययनों को सार्वजनिक किए जाने के बाद परीक्षण या अध्ययन के दौरान जिन प्रतिभागियों को टीके लगाए गए थे, उन्हें प्रमाणपत्र जारी किए जा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे प्रतिभागियों के टीकाकरण डेटा के संग्रह के लिए आईसीएमआर को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया था। आईसीएमआर ने ऐसे 11,349 व्यक्तियों के लिए मंत्रालय को डेटा प्रदान किया था। ऐसे व्यक्तियों को, जिन्होंने कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के इन अध्ययनों/परीक्षणों में हिस्सा लिया था, उन्हें अब को-विन के माध्यम से डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।

ये प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत प्रमाणपत्र को-विन पोर्टल, आरोग्य सेतु, डिजिलॉकर या उमंग एप्लिकेशन के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से… Read More

17 minutes ago

सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार)

वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी。इस दिन शिवलिंग पर… Read More

8 hours ago

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

21 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

1 day ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

1 day ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

1 day ago

This website uses cookies.