Categories: News-Headlines

अपूर्व चंद्र ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया

अपूर्व चंद्र, आईएएस (महाराष्ट्र : 1988) ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया। अपूर्व चंद्र ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और संरचना (स्ट्रक्चरल) इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

इस नियुक्ति से पहले अपूर्व चंद्र 01 अक्टूबर, 2020 से श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिन्हें सितंबर, 2020 में संसद द्वारा पारित श्रम संहिताओं को शीघ्रता से लागू करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनके मार्गदर्शन में सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद चारों श्रम संहिताओं के लिए नियम बनाए गए थे। 23,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ औपचारिक क्षेत्र में 78.5 लाख श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना शुरू की गई है।

अपूर्व चंद्र ने 01 दिसम्बर, 2017 से रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक (अधिग्रहण) के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाकर भारतीय सशस्त्र बलों को मजबूत करने का कार्यभार सौंपा गया था। उनकी कार्य-अवधि के दौरान एस-400 मिसाइल प्रणाली, मल्टी रोल हेलीकॉप्टर, असॉल्ट राइफल्स, नेवल शिप, टी-90 टैंक आदि जैसे कई प्रमुख अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। नई रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने वाली समिति के वे अध्यक्ष थे।

अपूर्व चंद्र ने 2013 से 2017 के बीच चार वर्षों से अधिक समय के लिए महाराष्ट्र सरकार में प्रधान सचिव (उद्योग) के रूप में कार्य किया है। इस अवधि में एफडीआई और अन्य निवेश आकर्षित करने में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे रहा। नए निवेशों को आकर्षित करने, इलेक्ट्रॉनिक नीति, खुदरा नीति, एकल खिड़की नीति जैसी कई नई नीतियों के निर्माण में अपूर्व चंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपूर्व चंद्र के नेतृत्व में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत पहले स्मार्ट औद्योगिक उपनगर के संचालन की शुरुआत महाराष्ट्र के औरंगाबाद में की गयी थी।

अपूर्व चंद्र भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सात साल से अधिक समय तक रहे हैं। वे उद्योगों को ईंधन आपूर्ति, लोजिस्टिक्स, परिवहन तथा ईंधन उत्पादों के वितरण व भंडारण आदि के संबंध में नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। वे प्राकृतिक गैस परिवहन अवसंरचना, शहर में गैस वितरण के लिए कंपनियों की स्थापना, एलएनजी इम्पोर्ट टर्मिनल और उद्योगों को गैस के आवंटन आदि कार्यों से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। अपूर्व चंद्र महारत्न पीएसयू, गेल (इंडिया) लिमिटेड और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी रह चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.