Categories: News-Headlines

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने बीमा कंपनियों और स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं की बैठक की अध्यक्षता की

महंगी होती चिकित्सा और बढ़ती प्रीमियम लागत के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 13.11.2025 को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम नागराजू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एएचपीआई), मैक्स हेल्थकेयर, फोर्टिस हेल्थकेयर तथा अपोलो हॉस्पिटल्स जैसे स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी सहित कई अन्य बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी इस बैठक में भाग लिया।

सचिव ने सलाह दी है कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती व सुलभ बनाने के लिए बीमा कंपनियां और अस्पताल राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज में शामिल होने की प्रक्रिया तेज करें, उपचार प्रोटोकॉल को मानकीकृत करें, सामान्य पैनल मानदंड अपनाएं तथा कैशलेस दावा प्रसंस्करण को अधिक सरल एवं निर्बाध बनाएं।

इसके अलावा, उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी बीमा कंपनियों में अस्पतालों के पैनल बनाने के मानदंडों का मानकीकरण होने से पॉलिसीधारकों को निरंतर कैशलेस सेवाएं मिल सकेंगी, सेवा शर्तें सरल होंगी, संचालन प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी बनेंगी और अस्पतालों पर प्रशासनिक बोझ भी कम होगा।

सचिव ने जोर देकर कहा कि बीमा कंपनियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पॉलिसीधारकों को सर्वोत्तम स्तर की सेवाएं और समयबद्ध सहायता मिले, विशेषकर अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया के दौरान तथा दावों के अनुमोदन और निपटान के समय असुविधा न हो।

बैठक के दौरान सचिव ने यह भी कहा कि यद्यपि महंगी होती चिकित्सा अनेक लागत कारकों से प्रभावित होती है, फिर भी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच अधिक सहयोग जरूरी है। उन्होंने बल देकर कहा दिया कि पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए लागत नियंत्रण तथा उपचार प्रक्रियाओं का मानकीकरण महत्वपूर्ण है।

चर्चा में जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव इंद्रजीत सिंह, अपोलो हॉस्पिटल्स की एमडी डॉ. सुनीता रेड्डी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के एमडी शिवकुमार पट्टाभिरामन, मैक्स हेल्थकेयर के सीएमडी अभय सोई, एएचपीआई के महानिदेशक डॉ. गिरधर जे. ज्ञानी, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ कृष्णन रामचंद्रन, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के ईडी एवं सीओओ अमिताभ जैन, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की महाप्रबंधक मीरा पार्थसारथी सहित कई अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

2 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

4 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

6 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

6 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.