Categories: News-Headlines

वायुसेना कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, 120 वायु योद्धाओं की कुल आठ टीमों ने भाग लिया

मुख्यालय एमसी की ओर से बेस रिपेयर डिपो, पालम ने वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में 27 सितंबर 21 से 01 अक्टूबर 2021 तक वायुसेना कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एयर कमोडोर एस एस रेहल वीएसएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग बेस रिपेयर डिपो, पालम ने 27 सितंबर 21 को किया था। इस आयोजन में सभी कमानों और वायुसेना मुख्यालय के 120 वायु योद्धाओं की कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप का समापन समारोह दिनांक 1 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया गया था। एयर कमोडोर एस एस रेहल वीएसएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग बेस रिपेयर डिपो, पालम इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने अपने समापन भाषण में विजेता टीमों को बधाई दी और खेल की सच्ची भावना से खेल खेलने के लिए प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि अनेक प्रतिभागियों ने प्रो-कबड्डी लीग के मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने आगे सभी खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय खेल के मोर्चे पर अपनी सेवा और देश का नाम रौशन करने का प्रयास करने का आग्रह किया।

समापन समारोह में आईएएफ एयर वारियर ड्रिल टीम (एडब्ल्यूडीटी) ने अपने बेहतरीन सिंक्रोनाइज्ड ड्रिल मूवमेंट से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में अर्जुन पुरस्कार विजेता राम मेहर सिंह और अनूप सिंह और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बलवान सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने समापन समारोह के साक्षी युवा होनहार कबड्डी खिलाड़ियों समेत सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया।

Leave a Comment

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव में लगे कर्मियों पर लू के प्रभाव को कम करने के लिए उपाय किए

वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू की स्थिति और सामान्य से अधिक तापमान को देखते… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम वाराणसी में छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए… Read More

9 hours ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान… Read More

9 hours ago

भारत ने बिजली की लगभग 256 गीगावाट की उच्चतम मांग को बिना किसी कमी के पूरा किया

भारत ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे बिजली की अपनी अब तक की… Read More

11 hours ago

NHRC ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली को लू से प्रभावित होने वाले लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पहले से ही कार्रवाई करने को कहा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में… Read More

12 hours ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दक्षिण तटीय रेलवे और आंध्र प्रदेश में इसके व्यापक विस्तार के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के संबंध में घोषणा की

रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.