गांधी जयंती के अवसर को यादगार बनाने के लिए आज कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्चायोग में एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ कॉर्नर का उद्घाटन किया गया। भारत से उत्तम जीआई-टैग वाली जनजातीय कला और शिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए ट्राइफेड द्वारा प्रोत्साहित आत्मनिर्भर कॉर्नर की शुरुआत कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने की। इस कॉर्नर में आदिवासी हस्तशिल्प एवं उत्पादों के नमूने प्रदर्शित किये जाते हैं और उत्पादों की सूची तथा साहित्य के साथ-साथ कनाडा में ऐसे उत्पादों की व्यावसायिक खरीद और वितरण के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। यह पहल भारत के आदिवासी कारीगरों को कनाडा के बाजार से जोड़ने में मदद करेगी।
उच्चायोग में ‘आत्मनिर्भर भारत’ कॉर्नर को एक वैश्विक पहल के हिस्से के रूप में स्थापित किया गया है, जो कि भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (ट्राइफेड) के सहयोग से उन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते हैं, जिन्हें आदिवासी समूह पूरे भारत में सदियों से बनाते आ रहे हैं।
यह कॉर्नर जनता के दर्शन के लिए 10, स्प्रिंगफील्ड रोड, ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग के ऐतिहासिक पिल्लई मेमोरियल कॉन्सुलर हॉल में भारत के आदिवासी हस्तशिल्प की विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित करना जारी रखेगा। वाणिज्यिक पूछताछ के लिए उच्चायोग के वेबलिंक (hciottawa.gov.in) पर संपर्क किया जा सकता है।
वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू की स्थिति और सामान्य से अधिक तापमान को देखते… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम वाराणसी में छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए… Read More
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान… Read More
भारत ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे बिजली की अपनी अब तक की… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में… Read More
रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment