Categories: News-Headlines

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव में लगे कर्मियों पर लू के प्रभाव को कम करने के लिए उपाय किए

वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू की स्थिति और सामान्य से अधिक तापमान को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार्यबल के स्वास्थ्य की रक्षा और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपायों को अनिवार्य करने वाले व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र के तहत निर्माण स्थलों, रखरखाव कार्यों और टोल प्लाजा के लिए अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल को रेखांकित करते हैं। सर्वोत्तम प्रथाओं पर आधारित इन सुरक्षा उपायों को सभी ठेकेदारों, रियायतग्राहियों और टोल संग्रह एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों और श्रमिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत लागू किया जाएगा।

निर्माण एवं रखरखाव परियोजनाओं के लिए दिशानिर्देश

एनएचएआई ने ठेकेदारों और रियायतग्राहियों को निर्देश दिया है कि वे श्रमिकों के लिए अलग-अलग कार्य घंटे निर्धारित करें, ताकि दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच के भीषण गर्मी के समय से बचा जा सके। डामर बिछाने, वेल्डिंग आदि जैसे श्रम-प्रधान और गर्मी पैदा करने वाले कार्य सुबह जल्दी या देर शाम के समय किए जाने चाहिए। नियमित अंतराल पर अनिवार्य ‘कूलिंग ब्रेक’ निर्धारित किए गए हैं और जिनकी आवृत्ति अत्यधिक गर्मी के अलर्ट के दौरान बढ़ाई जाएगी।

श्रमिकों के अनुकूल पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि नए या वापस लौटने वाले कर्मचारियों को 3-5 दिनों की अवधि में धीरे-धीरे कठिन कार्यों के लिए तैयार किया जा सके। श्रमिकों को लू से संबंधित बीमारियों या स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे हीटस्ट्रोक, की पहचान और प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

स्थल पर पर्याप्त सुविधाओं के लिए अस्थायी छायादार विश्राम क्षेत्र, उचित वेंटिलेशन के साथ, तथा ठंडे और स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्राथमिक उपचार केंद्र, गश्ती वाहन और साइट पर्यवेक्षकों को ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट (ओआरएस) और ग्लूकोज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा, साथ ही सांस लेने योग्य, सूती आधारित ‘हाई विजिबिलिटी’ वेस्ट के उपयोग की सलाह दी गई है।

आपातकालीन तैयारियों को भी मजबूत किया गया है। एनएचएआई की गश्ती एम्बुलेंस में आइस पैक, ठंडा पानी और आईवी फ्लूइड्स उपलब्ध कराए जाएंगे। रूट पेट्रोलिंग यूनिट्स (आरपीयू) को निर्देश दिया गया है कि वे निगरानी की आवृत्ति बढ़ाएं ताकि गर्मी से संबंधित समस्याओं और अत्यधिक गर्मी के कारण वाहन खराब होने की स्थिति में राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सहायता की जा सके।

टोल प्लाजा और संचालन के लिए दिशानिर्देश

टोल संचालन के लिए एनएचएआई ने सलाह दी है कि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच कर्मचारियों का बाहरी सम्पर्क न्यनतम रखा जाए। इसके लिए शिफ्ट प्रबंधन और रोटेशनल रोटेशनल ड्यूटी प्रणाली लागू की जाएगी। रात के समय का उपयोग प्रशासनिक और रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए किया जाएगा, जिन्हें पीक आवर में करने की आवश्यकता नहीं होती। टोल प्लाजा कर्मचारियों को भी लू से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्याओं को पहचान और प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे कर्मचारियों और यात्रियों की सहायता कर सकें।

टोल बूथों, विश्राम क्षेत्रों और कार्यालय भवनों में वातानुकूलित कक्ष बनाए जाएंगे। लेन के पास और खुले क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अस्थायी शेड और ऑनिंग्ज़ लगाई जाएंगी। इसके अलावा, सभी टोल स्थानों पर ठंडे पेयजल, ओआरएस और ग्लूकोज की निरंतर उपलब्धता अनिवार्य की गई है। इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी परियोजना स्थलों और टोल प्लाजा का साप्ताहिक निरीक्षण करेंगे।

ये उपाय लू के प्रभाव को कम करने में सहायक होंगे, साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और संचालन को निर्बाध बनाए रखेंगे। एनएचए देश भर में कार्यबल के कल्याण और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम वाराणसी में छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए… Read More

2 hours ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान… Read More

2 hours ago

भारत ने बिजली की लगभग 256 गीगावाट की उच्चतम मांग को बिना किसी कमी के पूरा किया

भारत ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे बिजली की अपनी अब तक की… Read More

4 hours ago

NHRC ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली को लू से प्रभावित होने वाले लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पहले से ही कार्रवाई करने को कहा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में… Read More

5 hours ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दक्षिण तटीय रेलवे और आंध्र प्रदेश में इसके व्यापक विस्तार के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के संबंध में घोषणा की

रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में… Read More

5 hours ago

NCB ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ मोदी सरकार की… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.