वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने समुद्री उत्पाद निर्यातकों से अगले 5 वर्ष में 20 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने समुद्री उत्पाद निर्यातकों से अगले 5 वर्ष में 20 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने समुद्री उत्पाद निर्यातकों से विकास योजना तैयार करने और अगले पांच वर्ष में 20 अरब डॉलर निर्यात के लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। पीयूष गोयल ने कल शाम केरल के कोच्चि में समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के स्वर्ण जयंती समारोह को वीडियो काफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया।

पीयूष गोयल ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्यातकों से तटीय और पूर्वोत्तर राज्यों के परामर्श से राज्यवार निर्यात विकास योजनाएं तैयार करने की अपील की। पीयूष गोयल ने कहा कि इस वर्ष देश के समुद्री उत्‍पादों का निर्यात 7 अरब 76 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 30% अधिक है।

इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समुद्री क्षेत्र व्‍यापार में नुकसान कम करने, गहरे समुद्र के संसाधनों के दोहन, व्यापार से जुड़ी बाधाओं को दूर करने और ब्रैंड के प्रचार से समुद्री खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में देश को अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment