लोकसभा चुनाव के दूसरे-चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक त्रिपुरा में सर्वाधिक 54.47 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 88 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें केरल की बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ की तीन-तीन और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Elections 2024 के दूसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा-

असम 46.31%

बिहार 33.80%

छत्तीसगढ़ 53.09%

जम्मू और कश्मीर 42.88%

कर्नाटक 38.23%

केरल 39.26%

मध्य प्रदेश 38.96%

महाराष्ट्र 31.77%

मणिपुर 54.26%

राजस्थान 40.39%

त्रिपुरा 54.47%

उत्तर प्रदेश 35.73%

पश्चिम बंगाल 47.29%

Related posts

Leave a Comment