लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाया जाना गलत है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाया जाना गलत है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज कहा कि भारत के आंतरिक मामलों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाया जाना गलत है। उन्होंने जी-20 के सदस्‍य देशों की संसद के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन से अलग यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष निकोला बीयर के साथ द्विपक्षीय चर्चा के अवसर पर यह बात कही। ओम बिड़ला ने भारत की संप्रभुता को रेखांकित करते हुए भारत के आंतरिक मुद्दों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाए जाने का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि हर देश और उसकी संसद संप्रभु है, उनके आंतरिक मुद्दों पर दूसरों को चर्चा नहीं करनी चाहिए। निकोला बीयर ने पी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए ओम बिड़ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूरोप चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और ऐसे में वह भारत से सहयोग की अपेक्षा रखता है।

Related posts

Leave a Comment