Categories: News-Headlines

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक का पदभार संभाला

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने 01 अक्टूबर, 2025 को लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के स्थान पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे ऐसे समय में कार्यभार संभाल रहे हैं जब दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन, एनसीसी, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अपने कैडेटों की संख्या 20 लाख तक बढ़ा रहा है। एनसीसी एकता और अनुशासन के अपने आदर्श वाक्य के साथ चरित्र निर्माण और देशभक्ति पर अपने पारंपरिक फोकस के साथ नवाचार, डिजिटल कौशल और वैश्विक जागरूकता को एकीकृत करते हुए विकसित भारत@2047 के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

17 दिसंबर, 1988 को भारतीय सेना की 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स अपने साथ 37 वर्षों का विशिष्ट अनुभव लेकर आए हैं। उनके पास उग्रवाद-रोधी और आतंकवाद-रोधी परिस्थितियों में काम करने का अनुभव है और उन्‍होंने अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर घाटी और सेना मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की भी कमान संभाली है। इस नियुक्ति से पहले वे वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में कमांडेंट थे।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय, सिकंदराबाद और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स अपने साथ संचालन और नेतृत्व का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। उनकी विशेषज्ञता और दूरदर्शिता से एनसीसी को नए जोश के साथ आगे बढ़ाने और राष्ट्र के लिए अनुशासित, जिम्मेदार और भविष्य के युवाओं को तैयार करने में इसकी भूमिका को और बढ़ाने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार के लगभग 900 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कुरुक्षेत्र, हरियाणा में नये आपराधिक कानूनों पर राज्य… Read More

3 hours ago

मिजोरम में ग्राम परिषदों को 15वें वित्त आयोग के बिना शर्त अनुदान मद से 14.52 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए

मिज़ोरम में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार ने… Read More

5 hours ago

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजना-विशिष्ट जानकारी वाले क्यूआर कोड साइन बोर्ड स्थापित करेगा

राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ाने और ‘आवागमन में सुगमता’ प्रदान करने के लिए… Read More

7 hours ago

भारत को ‘सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि’ के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज… Read More

7 hours ago

भारत ने ISSA विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच के दौरान सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और श्रम गतिशीलता पर वैश्विक साझेदारी को मजबूत किया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.