राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ाने और ‘आवागमन में सुगमता’ प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर प्रासंगिक परियोजना विशिष्ट-जानकारी और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर प्रदान करने के लिए ‘त्वरित प्रतिक्रिया कोड’ वाले परियोजना सूचना साइन बोर्ड स्थापित करेगा।
ये ऊर्ध्वाधर क्यू आर कोड साइन बोर्ड परियोजना-विशिष्ट जानकारी देंगे, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या, राजमार्ग श्रृंखलन, परियोजना की लंबाई, निर्माण/रखरखाव अवधि, राजमार्ग गश्ती दल, टोल प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, रेजिडेंट अभियंता, आपातकालीन हेल्पलाइन 1033, एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय के विवरण के साथ-साथ नजदिकी सुविधाओं जैसे अस्पताल, पेट्रोल पंप, शौचालय, पुलिस स्टेशन, रेस्टोरेंट, टोल प्लाजा तक की दूरी, ट्रक ले-बाय, पंचर मरम्मत की दुकान और वाहन सेवा केन्द्र/ई-चार्जिंग स्टेशन आदि की जानकारी शामिल होगी।
आसानी से दिखाई देने हेतु सुनिश्चित करने के लिए ‘त्वरित प्रतिक्रिया कोड’ युक्त साइन बोर्ड राजमार्ग के किनारे स्थित सुविधाओं, विश्राम स्थलों, टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय, राजमार्ग प्रारंभ/समापन बिंदुओं तथा साइन बोर्डो के पास लगाए जाएंगे, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को सुविधा हो सके।
परियोजना-विशिष्ट जानकारी और पारदर्शिता उपलब्ध कराने के साथ-साथ त्वरित प्रतिक्रिया कोड साइन बोर्ड न केवल आपातकालीन और स्थानीय जानकारी तक बेहतर पहुंच के माध्यम से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, बल्कि देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रति उपयोगकर्ता अनुभव और जागरूकता में भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment