लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई

लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई। राजनाथ सिंह ने कहा, मैं वैसे तो अनेक अवसरों पर हमारी सेना के जवानों से मिलता रहता हूं लेकिन होली के अवसर पर आपसे मिलना और आपके साथ होली खेलना मेरे लिए बहुत ही सुखद क्षणों में से एक है।

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत की यह उत्तरी धरती, लद्दाख की धरती कोई सामान्य धरती नहीं है। यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की धरती है। लद्दाख राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है और आर्थिक राजधानी मुंबई है, हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, उसी तरह लद्दाख वीरता और शौर्य की राजधानी है।”

Related posts

Leave a Comment