रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही वंदे भारत स्लीपर ट्रांजिट रेल डिब्बों का उद्घाटन किया। पहली वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी अगले कुछ महीनों में तैयार होने की उम्मीद है।
वंदे भारत का स्लीपर संस्करण विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ तेज, सुरक्षित और आरामदायक रेल यात्रा की पेशकश करने वाली राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर होगा।