Categories: News-Headlines

रेलवे ने अक्टूबर 2022 तक 855.63 एमटी माल की ढुलाई की, 92345 करोड़ रुपये की कमाई हुई

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड पर काम करते हुए चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले सात महीनों में जो माल ढुलाई की है वह पिछले साल की समान अवधि में हुई माल ढुलाई और इसके साथ ही इस दौरान अर्जित कमाई को भी पार कर गई है।

अप्रैल-अक्टूबर, 2022 की अवधि के दौरान कुल मिलाकर 855.63 एमटी माल की ढुलाई की गई है जो कि पिछले साल की समान अवधि में हुई 786.2 एमटी की माल ढुलाई की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है। रेलवे ने पिछले साल की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के 78921 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 92345 करोड़ रुपये कमाए हैं जो कि 17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

अक्टूबर 2022 के दौरान 118.94 एमटी की माल ढुलाई की गई है जो कि अक्टूबर 2021 में हुई 117.34 एमटी की माल ढुलाई की तुलना में 1.4 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर 2021 में अर्जित किए गए 12313 करोड़ रुपये के माल ढुलाई राजस्व के मुकाबले अक्टूबर 2022 में 13353 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व अर्जित किया गया है, जो कि पिछले वर्ष के समान माह की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

भारतीय रेलवे ने ‘हंग्री फॉर कार्गो’ के मूल मंत्र को अपनाते हुए कारोबार करने में और ज्यादा आसानी सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा मुहैया कराने में भी अधिक आसानी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों ही तरह के सामान से रेलवे में नया यातायात आ रहा है। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के बढि़या कामकाज के साथ-साथ प्रभावकारी नीति निर्माण से रेलवे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में काफी मदद मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.