रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर 12 हजार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए में बिहार के नेताओं के साथ चर्चा के बाद अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की।
जो दीपावली और छठ के आगामी दो बड़े त्यौहार हैं इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए ऐसी डिस्कशन में आया और साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि किस तरह से हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में सुविधा हो। तो इस चर्चा के बाद में यह तय हुआ बारह हजार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, जिससे कि यात्रियों को इन दो बड़े पर्वों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ।
रेल मंत्रालय ने न केवल नई रेलगाड़ियां चलाने, बल्कि कई अन्य योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भी काम किया है।
सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-गया, सहरसा-अमृतसर, छपरा-दिल्ली और मुज़फ़्फ़रपुर-हैदराबाद के लिए चार नई अमृत भारत रेलगाड़ियां शुरू की जाएंगी। दिल्ली में, बिहार के एनडीए नेताओं ने दीवापली और छठ पर्व के लिए रेलवे व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। 13 से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वाले और 17 नवंबर से पहली दिसंबर तक वापसी यात्रा करने वाले यात्रियों को नई प्रायोगिक योजना के तहत कन्फर्म टिकट के साथ-साथ वापसी किराए में 20 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल, 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों… Read More
एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment