Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 21 अगस्त 2025

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए जाने का समाचार आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। जनसत्ता लिखता है- लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक की प्रतियां फाड़ी गई, हाथापाई की नौबत। अमर उजाला ने गृहमंत्री अमित शाह के शब्‍द प्रकाशित किए हैं- जनता तय करे- पीएम, सीएम या मंत्री को जेल से सरकार चलानी चाहिए या नहीं। जनसुनवाई में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री पर हमला, आरोपी गिरफ्तार दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों की सुर्खी है।

अग्नि-5 का सफल परीक्षण, चीन और तुर्किए सहित कई देश जद में राजस्‍थान पत्रिका की खबर है। पत्र लिखता है- एक साथ कई लक्ष्‍य भेदने में सक्षम। वायुसेना के लिए 97 तेजस जेट विमानों की खरीद को मंजूरी राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है। भारतीय कंपनियों ने छूट बढने के बाद फिर शुरू की रूस से तेल की खरीदारी, घरेलू रिफाइनरियों के खरीद बढाने से चीन के लिए आपूर्ति में आ सकती है गिरावट। अमर उजाला की सुर्खी है। हीरे से बना सेंसर करेगा कैंसर की पहचान, ब्रिटेन की वारविक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया तैयार हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। जीपीएस से घर आएगा डाकिया, यूपीआई से होगा भुगतान राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है। पत्र लिखता है- पांच हजार आठ सौ करोड की नई एडवांस्‍ड पोस्‍टल तकनीक शुरू।

Leave a Comment

Recent Posts

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग शुरू हो गई… Read More

3 hours ago

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीट पर द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीट पर द्विवार्षिक चुनावों के लिए… Read More

3 hours ago

संयुक्त अरब अमीरात का ओपेक से अलग होने का फैसला, तेल उत्पादक समूह को बड़ा झटका

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक प्लस से… Read More

3 hours ago

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मुंबई में यह… Read More

3 hours ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के क्षमता विकास के लिए मिशन सक्षम आरंभ किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के क्षमता विकास के लिए मिशन सक्षम… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.