बंगाल चुनाव दूसरा चरण सुरक्षा व्यवस्था
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने या मतदाताओं को डराने-धमकाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। आयोग ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन क्षेत्रवार तैनाती सुनिश्चित करें और आंतरिक गलियों तथा संवेदनशील इलाकों में क्षेत्र प्रभुत्व बढ़ाएं, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
कोलकाता के तहत आने वाले तीन चुनावी जिलों के अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय बलों के कमांडरों के साथ हुई उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 142 निर्वाचन क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप का दौरा किया और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, बूथों पर केंद्रीय बल तैनात रहेंगे और मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल, 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली… Read More
एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment