रेलवे तमिलनाडु से काशी के लिए कुल 13 विशेष रेल सेवाओं का संचालन कर रहा

रेलवे तमिलनाडु से काशी के लिए कुल 13 विशेष रेल सेवाओं का संचालन कर रहा

रेलवे तमिलनाडु से काशी के लिए कुल 13 विशेष रेल सेवाओं का संचालन कर रहा है जिनके माध्‍यम से कुल दो हजार पांच सौ 92 प्रतिनिधियों को काशी लाया जायेगा। ये लोग रामेश्‍वरम, कोयम्‍तूर और चेन्‍नई से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। ये रेलगाडि़यां मार्ग में 21 स्‍टेशनों पर रूकेंगी। तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर. एन. रवि कल चेन्‍नइ-एगमोर से रेलगाड़ी को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे और प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरूगन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

एक महीने का काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम कल से अगले महीने की 16 तारीख तक वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने ज्ञान और सभ्‍यतागत संबंधों को उजागर करना है। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्‍सव के अन्‍तर्गत सरकार की महत्‍वपूर्ण पहल है। इससे एक भारत -श्रेष्‍ठ भारत की भावना मजबूत होगी और तमिलनाडु की भाषा और संस्‍कृति से सम्‍पर्क बढ़ेगा।

Related posts

Leave a Comment