रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के एक गांव में यूक्रेन की गोलाबारी में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। रूसी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी नियंत्रण वाले गांव पर हमला करने के लिए अमेरिका निर्मित हिमार्स रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के एक ड्रोन हमले से दक्षिणी रूस में एक तेल रिफाइनरी में भी आग लग गई। यूक्रेनी मिसाइलों ने सीमा के करीब एक रूसी शहर पर भी हमला किया, जिससे इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में चार लोग घायल हो गए। पूर्वी यूक्रेन के लगभग पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर रूस का नियंत्रण है। रूस में ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब यूक्रेन अपने हमले तेज करने की तैयारी कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह मॉस्को में ड्रोन हमलों की खबरों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि अमरीका, रूस के अंदर हमलों का समर्थन नहीं करता है।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...