राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने तथा वैश्विक शान्ति और स्थिरता को बढावा देने के लिए भारत, दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के लगातार सम्पर्क में है। सउदी अरब के तटवर्ती शहर जेद्दा में आयोजित यूक्रेन शान्तिवार्ता में अजीत डोभाल ने मौजूदा संघर्ष से विश्व के समक्ष उत्पन्न परिस्थिति की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत बातचीत और कूटनीति को ही स्थायी शान्ति का एकमात्र रास्ता मानता है। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत के लिए यूक्रेन संकट के शान्तिपूर्ण समाधान से अधिक खुशी और संतोष की बात कोई और नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष के व्यापक और स्थायी समाधान का इच्छुक है। यूक्रेन शान्तिवार्ता का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन-रूस संघर्ष का एक ऐसा समाधान तलाशना है जो सभी संबंधित पक्षों को स्वीकार्य हो।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...