रूस ने संयुक्त राष्ट्र के अनाज सौदे में अपनी भागीदारी को निलंबित करने की घोषणा की है जिसके तहत यूक्रेन को अपने काला सागर बंदरगाहों से अनाज निर्यात करने की अनुमति दी गयी थी।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्रीमिया के तट पर रूस के काला सागर बेड़े के जहाजों पर एक कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले का हवाला दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन ने जहाजों को निशाना बनाया। हालांकि, यूक्रेन ने हमले से इनकार करते हुए कहा है कि रूस अनाज गलियारे को अवरुद्ध करने के लिए झूठे बहाने का इस्तेमाल कर रहा है।