Categories: News-Headlines

रूस ने नूपुर शर्मा की हत्‍या का षडयंत्र रचने वाले ISIS के आत्मघाती हमलावर को हिरासत में लिया

रूस ने इस्लामिक स्टेट के एक आत्‍मघाती आतंकवादी को हिरासत में लिया है, जिसे भाजपा की निलम्बित नेता नुपुर शर्मा की हत्‍या की जिम्‍मेदारी दी गई थी। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा-एफ.एस.बी. ने बताया कि अजामोव नाम के इस व्‍यक्ति को इस्‍मामिक स्‍टेट ने इस वर्ष अप्रैल से जून के बीच तुर्की में आत्‍मघाती बमधारक के रूप में भर्ती किया था। इसे तुर्की में प्रशिक्षण दिया गया था। साजिश के अनुसार, अजामोव को भारतीय वीजा लेने के लिए रूस भेजा गया था। हमले के लिए इस्‍लामिक स्‍टेट कश्‍मीर को भी पैसा भेजा गया था। एफ.एस.बी. ने बताया कि आतंकवादी को टेलिग्राम मेसेन्‍जर और इस्‍ताम्‍बुल में इस्‍लामिक स्‍टेट के सदस्‍य के साथ व्‍यक्तिगत मुलाकात के जरिए धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ाया गया। एफ.एस.बी. ने बताया कि आतंकवादी ने रूस रवाना होने से पहले इस्‍लामिक स्‍टेट प्रमुख के प्रति वफावादी की शपथ ली थी। गृह मंत्रालय इस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

8 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.