Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि- भारत वैश्विक स्तर पर उभरती शक्ति और एशिया में क्षेत्रीय शक्ति है

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आकार और जनसंख्‍या, दोनों ही दृष्टि से वैश्विक स्‍तर पर उभरती हुई शक्ति है और एशिया में क्षेत्रीय शक्ति है। उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया की जीवंत अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है, जिसने हाल के वर्षों में अपार वृद्धि की है।

डॉक्‍टर जयशंकर ने कल पराग्‍वे में वहां के विदेश मंत्री जुलियो सिजर एरियोला के साथ संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में यह बात कहीं। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने वृद्धि, व्‍यापार, विकास साझेदारी और निवेश के मुद्दों पर चर्चा की। डॉक्‍टर एस. जशंकर ने बताया कि वैश्विक स्थिति पर उनका बहुत अच्‍छा विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

7 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.