Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश में तेज बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन अस्त व्यस्त

मध्य प्रदेश में, बारिश ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। 50 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। ज्यादातर शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और ग्वालियर समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आज भी भोपाल और इंदौर समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के स्कूलों में फिर से अवकाश घोषित कर दिया है। बारिश के कारण राज्य के अधिकांश बांधों के गेट खोलने पड़े हैं और इससे राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। कई बड़े शहरों और गांवों के बीच सड़क संपर्क बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। स्थिति यह है कि राजधानी भोपाल के अधिकांश इलाकों तक में कल दिन भर बिजली और इंटरनेट कनेक्शन नहीं रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और लोगों से लगातार सतर्क की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

8 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.