Categories: News-Headlines

ओडिशा में कल पांच सौ से अधिक माओवाद समर्थकों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्‍म‍सर्मण कर दिया

ओडिशा में मलगानगिरी जिले के स्‍वाभिमान अंचल में कल पांच सौ से अधिक माओवाद समर्थकों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्‍म‍सर्मण कर दिया। राज्‍य के पुलिस महानिदेशक एस.के. बंसल ने बताया कि इन लोगों ने माओवादी वेशभूषा को जलाकर माओवादी विचारधारा के प्रति अपना विरोध किया। एस.के. बंसल ने बताया कि ये माओवादी ओडिसा सरकार के विकास कार्यों से आत्‍मसमर्पण के लिये प्रेरित हुए। ये लोग अपनी इच्‍छा से जनबाई में सीमा सुरक्षा बल के शिविर में आए और ओडिशा पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण किया।

स्‍वाभिमान अंचल में पिछले दो दशकों में सर्वाधिक हिंसा हुई है। पुलिस ने बताया कि माओवादी समर्थक हिंसक गतिविधियों में माओवादियों की सहायता करते थे और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों की हत्‍या में भी शामिल थे।

मल्‍कानगिरी के पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने बताया कि ओडिसा का मल्‍कानगिरी जिला जो नक्‍सल गतिविधियों का गढ़ माना जा रहा है। यहां पर राज्‍य सरकार और केन्‍द्र सरकार की नीति से जो विकास का काम तेजी में हुआ है। उसके चलते कल राणेगड़ा जिले के पांच सौ लोगों ने ओडिसा पुलिस और आगे आकर आत्‍मसमर्पण किया है। हमारा लक्ष्‍य यही है कि हम अगले वर्ष तक जिला को नक्‍सल गतिविधियों से मुक्‍त करेंगे। यहां पर हर गांव में ऑलमोस्‍ट कंक्रीट रोड आ चुके हैं। उससे ऑपरेशनली भी हमलोगों को बहुत सहायता हुआ है और भी कार्य से स्‍पीड इन्‍क्रीज हुआ है, कटऑफ एरिया जो पहले उनका थाटबैट था अब वहां पर गतिविधियां कम होने के कारण आमलोगों को भी सहायता हो रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

10 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.