Categories: News-Headlines

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त और उपायुक्त को निलंबित किया

गृह मंत्रालय ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्णा और उपायुक्त आनंद तिवारी को निलंबित कर दिया है। इसी महीने 6 तारीख को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आरव गोपी कृष्णा और आनंद तिवारी समेत आबकारी विभाग के 11 अधिकारियों को निलंबित किए जाने की स्वीकृति दी थी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कृष्णा पिछले साल आबकारी नीति तैयार किए जाने और इसे लागू करने के दौरान आबकारी आयुक्त और तिवारी उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

11 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.