Categories: News-Headlines

सरकार ने सुरक्षा बलों को मेक इन इंडिया के माध्यम से आपात स्थिति में शस्‍त्र खरीदने की अनुमति दी

सरकार ने सुरक्षा बलों को आपात स्थिति में मेक इन इंडिया के अंतर्गत हथियार खरीदने की अनुमति दे दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब सुरक्षा बल फास्ट- ट्रैक आधार पर अपनी जरूरतों के आधार पर नए या पहले से ही चलन में उपकरण खरीद सकेंगे। इसके अंतर्गत शस्त्र उपकरणों की तीन महीने से एक वर्ष के अंदर आपूर्ति करनी होगी। इन्हें खरीदने के लिए सशस्त्र बलों को अपने आबंटित बजट का उपयोग करना होगा तथा रक्षा मंत्रालय की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।

सुरक्षा बलों को इन आपात शक्तियों को दिए जाने से लाभ हुआ है। वायुसेना और सेना ने इसके जरिए हिरोन मानव रहित हवाई वाहन खरीदे थे जो लद्दाख और पूर्वोत्तर में निगरानी कार्यों में काफी उपयोगी साबित हुए थे। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने जमीन पर बंकर जैसे लक्ष्य को भेदने वाली लम्बी दूरी की मिसाइलें भी प्राप्त की थी।

इन आपात खरीद शक्तियों से सशस्त्र बल स्वदेश तथा विदेश में निर्मित हथियार खरीदेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

12 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.