रूस द्वारा आयोजित एससीओ सदस्य देशों के संयुक्त युद्धाभ्यास पीसफुल मिशन 2021 के छठे संस्करण का समापन दक्षिण पश्चिम रूस के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में दिनांक 24 सितंबर 2021 को हुआ। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी सदस्य देशों के सशस्त्र बलों को शामिल कर 12 दिनों का यह संयुक्त प्रशिक्षण एससीओ सदस्य देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने और बहुराष्ट्रीय सैन्य टुकड़ियों को कमांड करने की सैन्य लीडरान की क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
दिनांक 14 सितंबर 2021 को शुरू हुए इस संयुक्त बहुराष्ट्रीय अभ्यास में, एससीओ सदस्य देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया। सभी सैन्य टुकड़ियों ने अंतिम संयुक्त अभ्यास में भाग लिया, जिसमें बहुराष्ट्रीय बलों ने अपने सामरिक कौशल, युद्ध शक्ति और आतंकवादी समूहों पर हावी होने वाली क्षमताओं का प्रदर्शन किया। अभ्यास के सत्यापन चरण को एससीओ सदस्य देशों के जनरल स्टाफ के सभी प्रमुखों ने देखा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, जो वर्तमान में रूस की यात्रा पर हैं, ने 23 सितंबर 2021 को सत्यापन अभ्यास देखा और अभ्यास के दौरान सदस्य देशों के बीच तालमेल तथा घनिष्ठ संबंधों के उच्च मानकों पर संतोष व्यक्त किया।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज… Read More
देश के सबसे व्यस्ततम टर्मिनलों में से एक पर यात्रियों के अनुभव को उल्लेखनीय रूप… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन… Read More
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा… Read More
नई दिल्ली में भारत के साथ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में कृषि और इससे जुडे क्षेत्रों में 42… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment