Categories: News-Headlines

बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न

बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न हो गया। आज औसतन साठ प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। गया, औरंगाबाद और मुंगेर सहित दस जिलों की 170 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए। राज्‍य के किसी भाग से किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। राज्‍य में पंचायत चुनावों में पहली बार इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। पन्‍द्रह हजार 388 उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला ई वी एम में सील हो गया। वोटों की गिनती 26 और 27 सितम्‍बर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 29 सितम्‍बर को होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.