रूस में सैनिक विद्रोह की नाकाम कोशिश के कई दिन बाद वहां के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलइ पत्रुशेव ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से रूस के ताजा घटनाक्रम पर बात की।
निकोलइ पत्रुशेव ने बुधवार को अजित डोभाल के साथ टेलीफोन पर चर्चा की और उन्हें रूस में ताजा घटनाक्रम के बारे में बताया। दोनों रक्षा सलाहकारों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की।
रूस की सुरक्षा परिषद के अनुसार सुरक्षा के क्षेत्र में रूस-भारत के सहयोग के वर्तमान मुद्दों और द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय दायरे में सुरक्षा संबधो को सघन बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
यह बातचीत ऐसे सयम में हुई है जब एक सप्ताह बाद शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक हानी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे।