रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने कहा है कि नैटो, रूस के साथ छद्म युद्ध में लगा है जिससे परमाणु हथियारों के साथ यूक्रेन संघर्ष के विश्व युद्ध में बदलने का खतरा बढ गया है। एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में सर्गेई लावरोफ ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के विश्व युद्ध में बदलने का जोखिम गंभीर है और इस खतरे को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि सर्गेई लावरोफ की टिप्पणी यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों को डराने का प्रयास है। यूक्रेन को भारी हथियारों की सहायता के विषय पर कल अमरीका और सहयोगी देशों की बैठक के बाद रूस के विदेश मंत्री की टिप्पणी आई थी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...